चांदनीखाल-रडुवा-रैसू सड़क निर्माण कार्य बंद, ग्रामीण पहुचे लोनिवि कार्यालय:

खबर शेयर करें:

चांदनीखाल-रडुवा-रैसू सड़क निर्माण कार्य बंद, ग्रामीण पहुचे लोनिवि कार्यालय:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली,

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में चांदनीखाल-रडुवा-काण्डई मोटर मार्ग निर्माण पर विभागीय कार्रवाई की वजह से ब्रेक लग गया। क्षेत्र की जनता सड़क का काम बंद होने पर आक्रोशित होकर लोनिव कार्यालय में पहुंचे और इंजिनियर से काम बंद होने का कारण पूछने लगे ,इंजिनियर  द्वारा बताया गया कि समरेखण परिवर्तन होने के कारण विभागीय पेपर वर्क होना है, उसके पश्चात निर्विवाद रूप से काम शुरू हो जायेगा।

गौरतलब है कि  बिगत 17  सालो से अधर में लटका  चांदनीखाल-रडुवा- काण्डई-रैसू सड़क का निर्माण गत वर्ष चांदनीखाल के धौड़ा नामक तोक से शुरु किया गया था। जौरासी गांव के ग्रामीणो की जमीन होने व बिना उनसे एनओसी लिए जैसे ही काम करने के लिए जेसीबी पहुंचा तो जौरासी के ग्रामीण विरोध के लिए मौके पर पर पहुंच कर विरोध करने लगे, सड़क के समर्थक रडुवा गांव के ग्रामीण पहले से वहां मौजूद थे, दोनो पक्षो में भारी विवाद हो गया था। 

     उसके बाद काम हो गया। ग्राम जौरासी के ग्रामीण लगातार विरोध करते रहे। उसके बाद सड़क निर्माण को लेकर चांदनीखाल में ग्रामीणो ने आंदोलन व चक्काजाम भी किया, परन्तु  सड़क का निर्माण शुरू नही हो सका। 

रडुवा के ग्रामीणो ने आपसी सलाह मशविरा कर अपने खेतो से सड़क ले जाने की सहमति बनाई और लोनिवि पोखरी को दी और सड़क निर्माण शुरू करवाने की मांग की। ठेकेदार ने एक सप्ताह तक सड़क का काम किया परन्तु समरेखण परिवर्तन की विभागीय कार्रवाई न होने से काम रुक  गया है। 


विभागीय कार्रवाई उपरांत ही सड़क निर्माण शुरू किया जायेगा। आक्रोश व्यक्त करने में रंजना देवी,राजेश्वरी देवी,देवेश्वरी देवी, कमला देवी,उर्मिला देवी,हेमा देवी,अंजू देवी,सरस्वती देवी,प्रदीप, पुष्कर, जगमोहन सहित तमाम ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।

   रडुवा-चांदनीखाल-काण्डई-रैसू सड़क के निर्माण में प्रथम भाग पर समरेखण परिवर्तन करना पड रहा है, जिसकी कार्रवाई गतिमान है, और जबतक विभागीय कार्रवाई नही होती तबतक काम रुका रहेगा, कार्रवाई उपरांत निर्विवाद रूप  से सड़क का निर्माण किया जायेगा। सहायक अभियंता मोहम्मद तस्दीक उद्दीन  सहायक अभियंता लोनिवि पोखरी।

खबर शेयर करें: