हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विनय कुमार ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ 5वीं रैंक हासिल की:

खबर शेयर करें:

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विनय कुमार ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ 5वीं रैंक हासिल की:


पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवा

पोखरी (चमोली)

 उत्तराखंड  परिषदीय परीक्षा 2025 के  हाईस्कूल  एवं  इंटरमीडिएट  बोर्ड परीक्षा के  घोषित  परिणाम में आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला पोखरी के विनय कुमार ने 98.2 अंक के साथ 5वीं रैंक प्राप्त किया है। पोखरी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही टैगोर इंटरमीडिएट कालेज विनायक धार पोखरी और शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल  पोखरी के छात्र छात्राओं  ने प्रदेश की मैरिट सूची में   नाम दर्ज किया है।












आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला पोखरी के चार छात्रों ने प्रदेश की मैरिट सूची में  अंडर 25 में जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है ।जिसमे   विनय कुमार पुत्र विनोद कुमार ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में  491/500  ,  98,2  प्रतिशत  अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश की मैरिट सूची में 5  वां रैंक हासिल की है,विनय कुमार के पिता विनोद कुमार एडवोकेट तथा माता बीना देवी  बीरभद्र श्रृषिकेश में पोस्टमास्टर है ।विनय कुमार आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए भविष्य में प्रशासनिक सेवा  में जाना चाहते हैं ।वहीं आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला पोखरी के छात्र अमन ने हाईस्कूल की वोर्ड परीक्षा में 485/500 ,97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मैरिट सूची में 11 वी रैंक हासिल की है ।आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला पोखरी के  ही अंशु सिंह रावत ने  भी हाईस्कूल की वोर्ड परीक्षा में  482/500 ,96,4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मैरिट सूची में 14 वां स्थान  प्राप्त किया । इसी विद्यालय के ही छात्र कृष्णा गैरोला ने   476/500 ,95,6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की   मैरिट सूची में 18 वां  स्थान प्राप्त किया है ।  वहीं । टैगोर इंटरमीडिएट कालेज विनायक धार पोखरी और  शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी के छात्र छात्राओं   ने भी  हाईस्कूल वोर्ड परीक्षा में  प्रदेश  की मैरिट सूची   अंडर  25 में जगह बनाकर अपना   परचम लहराया है । ।शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी के   प्रवीण नेगी ने हाईस्कूल वोर्ड परीक्षा में 484/500 ,96,8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12  वी रैंक तथा आदर्श नेगी ने 483/500 , 96,9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 13 वी रैंक हासिल की है ।  वहीं टैगोर इंटरमीडिएट कालेज विनायक धार पोखरी की कुमारी  अंशिका थपलियाल ने हाईस्कूल की वोर्ड परीक्षा में 477/500 ,96,4 अंक प्राप्त कर 14 वी रैंक तथा कुमारी अयाना नेगी ने हाईस्कूल की वोर्ड परीक्षा में 472/500 , 94,4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 19 वी रैंक हासिल की है । सभी विद्यालयों  के छात्र छात्राओं की  फोटो संलग्न।

खबर शेयर करें: