जीजीआईसी पोखरी का बोर्ड परीक्षाफल 90.09 प्रतिशत रहा।पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
जीजीआईसी पोखरी में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 22छात्राओ में से 20छात्र उत्तीर्ण हुई है। जिनमें से 06 छात्राएं प्रथम, 08 द्वितीय व तृतीय 01रही।सर्वोच्च अंक कु0 प्रियंका ने 500/ 456 अंक प्राप्त कर 91.02 प्रतिशत, एवं कु0 सुभांशी ने 500/441अंक प्राप्त कर 88.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।बताया गया कि विज्ञान वर्ग में 100प्रतिशत व कलावर्ग में 94.07 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। वहीं इंटर में 25 छात्राओ में से 25उत्तीर्ण हुई,उत्तीर्ण प्रतिशत 96.15 प्रतिशत रहा जिसमें सम्मान सहित उत्तीर्ण 03,प्रथम,द्वितीय 10 रहे, सर्वोच्च अंक क0 कोमल ने 500/393, 78.06 प्रतिशत, व प्रिंसा ने 500/390 अंक प्राप्त कर 78 प्रतिशत पर रही। यह जानकारी जीजीआईसी के फिजिक्स प्रवक्ता गंभीर सिंह असवाल ने देते हुए बताया कि कालेज का परीक्षाफल 90.9 प्रतिशत रहा। वहीं विकास खंड पोखरी के सुदूरवर्ती हाईस्कूल उत्तरौ से 10वीं बोर्ड परीक्षा में अजय कुमार ने 500/463अंक प्राप्त कर 92.06 पर रहा यह जानकारी राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी ने दिया।





