पोखरी में, प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
शिक्षा विभाग उत्तराखंड के निर्देशानुसार सोमवार को जूनियर हाईस्कूल पोखरी में रा0बा0इ0का0 पोखरी,उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी व प्राथमिक विद्यालय पोखरी का नव प्रवेशी विद्यार्थियों एवं अभिभावको के स्वागत में प्रवेशोत्सव/स्वागोत्सव का आयोजन किया गया। प्रवेशोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल और विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्मसिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस भंडारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष और मुख्य शिक्षा अधिकारी को फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत सहित लोक गीत व लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा सरकारी स्कूलों में छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ने के लिए जिस प्रकार का कार्यक्रम किया गया है, वह सराहनीय है। जबकि सरकार स्कूलों से शिक्षक है लेकिन छात्रों की संख्या कम बढ़ रही है यह सबके लिए सोचनीय विषय है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्मसिंह ने कहा सरकारी स्कूलों में सभी प्रकार के संसाधन हैं जहां छात्र छात्राओं को बौद्धिक से लेकर सभी प्रकार के खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस बार छात्र छात्राओं की संख्या और बढ़ेंगी,
कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी और नगर पंचायत में अध्यक्ष ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरी की 05,बालिका इंटर कालेज पोखरी के 09 व और जूनियर हाईस्कूल पोखरी के 14 छात्र-छात्र-छात्राओ ने प्रवेश लिया,और उन्हें पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूडा ,,उपखण्ड अधिकारी नेहा भट्ट ,राकेश भट्ट, दलीब राणा सुखवीर बुटोला ,आकाश सिंह, सहित तमाम अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गंभीर सिंह असवाल ने किया।



