ड्रग इंस्पेक्टरो ने बैठक में दवा विक्रेताओ को दी हिदायत:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
विकास खंड पोखरी मुख्यालय पर औषधि निरीक्षक चमोली एवं रुद्रप्रयाग की उपस्थित में पोखरी के दवा विक्रेताओ की बैठक की गयी।
मंगलवार को विनायकधार में एक लाॅज में पोखरी के दवा विक्रेताओं की बैठक लेते हुए औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट एवं अमित आजाद ने दवा व्यवसाइयों को हिदायत दी कि बिना डाक्टरों के परामर्श एवं सलाह के किसी भी मरीज को दवा न दी जाए। उन्होने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के नियम 1945 के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गये है। कहा कि किसी प्रकार की मनः प्रभावी (नारकोटिक्स) दवा बिना डाक्टर के निर्देशों के न दी जाय। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि दवा विक्रेता अपनी-अपनी दवा दुकानो में एक्सपायरी दवा न रखे, और न ही किसी मरीज को दे।यदि ऐसी दवाइयां रखने व वितरण करने की शिकायत आने पर दवा विक्रेताओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सभी दवा विक्रेता फार्मासिस्ट होने चाहिए। कहा कि दवा दुकानो में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए। बैठकर में दवा विक्रेता संगठन के ब्लांक अध्यक्ष पंकज भंडारी,मंत्री रमेश भंडारी,सुमन असवाल, वि शन कुमार, विक्रम सहित सभी दवा विक्रेता उपस्थित थे।

