पोगठा में आयोजित श्रीमद्भागवत व देवी भागवत के सातवें दिन जल क्लश शोभा यात्रा निकाली गयी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
विकास खण्ड पोखरी के ग्राम पंचायत पोखठा में विजय सिंह, पुष्कर सिंह, चरण सिंह, जयपाल सिंह, दलीप सिंह, प्रेम सिंह, प्यार सिंह, दिनेश सिंह ने परिवार की सुख शान्ति ,खुशहाली व सुख समृद्धि तथा पृत्रो के उद्धार के लिए श्रीमद्भागवत व देवी भागवत का आयोजन किया गया। तथा सातवें दिन जल क्लश यात्रा निकाली गयी, जिसमें 21 कन्याओ द्वारा लाये गये जल से मां भगवती का अभिषेक किया गया।
इस कार्यक्रम में परिजनो व ग्रामीणो का सहयोग रहा। इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था सुभाष सिंह ने की।
उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत व देवी भागवत 25 मार्च से आरंभ आरंभ हुआ। कथा वाचक वासुदेव प्रसाद थपलियाल ने श्रीमद्भागवत, आचार्य दिनेश प्रसाद थपलियाल ने देवी भागवत सह आचार्य ओमप्रकाश भट्ट, सुदर्शन प्रसाद थपलियाल, तथा जपार्थी अम्बरीष थपलियाल ब्रह्मा, संदीप पोखरियाल, संगीत सूर्य प्रकाश नौटियाल एण्ड साथी। सातवे दिवस को इक्कीस कन्याओ के द्वारा जल कलश यात्रा निकाल कर मां भगवती का जलाभिषेक किया गया। भागवत कथाओ का समापन सोमवार को पूर्णाहुति एवं ब्रह्मभोज के साथ समापन होगा।



