पुलिस के सघन चेकिंग से वाहन चालको में हड़कंप :

खबर शेयर करें:

पुलिस के सघन चेकिंग से वाहन चालको में हड़कंप :

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी:(चमोली)

 पोखरी क्षेत्र में पुलिस द्वारा यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने,सड़क दुर्घटना में कमी लाने तथा सड़क सुरक्षा प्राविधान का पालन करने की दृष्टि से यातायात का उल्लंघन करने तथा खनन को परिवहन करने वालो के विरुद्ध पोखरी पुलिस का लगातार सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। जिस वजह वाहन चालको में हड़कंप मचा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शशिभूषण जोशी पुत्र स्व0 श्री उदयराम जोशी ग्राम सरणाचांई  को शराब के नशे मे बिना लाइसेंस तथा बिना हेलमेट के दो पहिया बाहन  चलाते पकड़ में आया,जिसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन को सीज किया गया। वही अवैध खनन की सप्लाई में एक डंफर भी सीज किया गया है।

एसओ डीएस कंडारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहन चालको को पहाड़ी मार्ग पर अधिक सतर्कता  व तय सीमा में वाहन चलाने वाहन के सभी कागजात साथ रखने,ओवर लोडिंग  न करने, दो पहिया वाहन में अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने सहित यातायात नियम का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालको से समय-समय पर यातायात नियमो का पालन करने की भी अपील की जा रही है।उन्होंने कहा कि यातायात नियमो के उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

खबर शेयर करें: