टैगोर चिल्ड्रन एकेडेमी ने वार्षिक परीक्षाफल, रंगारंग कार्यक्रमो के साथ वितरण किया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
जनपद चमोली के पोखरी में टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी हाईस्कूल विनायक धार ने वार्षिक परीक्षा फल पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शनिवार को सम्पन्न हो गया है। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विद्यालय के प्रबन्धक अजय जोशी ने विद्यालय में साल भर की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 40 छात्र छात्राओं का मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने कहा टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी हाईस्कूल पोखरी शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाला विद्यालय है। उन्होने कहा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भी इसी विद्यालय की रही है। कहा जिन छात्र- छात्राओं का अच्छा परीक्षाफल रहा है, उनको उत्कृष्ट पुरस्कार मिला है। इन छात्र-छात्राओ से अन्य विद्यार्थी को भी सीख लेनी चाहिए ।
इस अवसर पर अभिभावक संघ अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी प्रबन्धक अजय जोशी, पुरोहित,शिव प्रसाद,विनय पुरोहित,मेघा, सहित तमाम शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे। फ़ोटो सलंग्न



