चंडिका देवी देवरा यात्रा, नवरात्रि पूजा अनुष्ठान को लेकर बैठक: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी: बारुली क्षेत्र की मां चंडिका चमेठी-पोखरी के देवरायात्रा व नवरात्रि के अवसर पर देवी पाठ व अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर देवरायात्रा व मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणो की बैठक आयोजित की गयी। रविवार को चंडिका मंदिर के प्रांगण में आयोजित बैठक में चंडिका बन्याथ व नवरात्र पूजन की व्यवस्था पर विचार विमर्श कर सभी लोगो ने कार्यक्रम को भव्य व दिव्य बनाने के लिए सहयोग की सहमति जताई। बताया जा रहा है कि मां चंडिका की देवरायात्रा एक सौ साठ साल पहले हुई थी, उसके बाद इसबार देवी भक्तो में पुन: चंडिका देवी को देवरा यात्रा ले जाने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने उमीद जताई जा रही है,कि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो शारदीय नवरात्रि में पहले मां चंडिका मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान में पूजन किया जायेगा,उसके बाद देवी की देवरायात्रा पर भी विचार विमर्श होगा, यात्रा पर जाने की तिथि तय होगी।
इस अवसर पर बन्याथ समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह, मंदिर समिति के ,कुंवर सिंह चौधरी,महिधर पंत, भरत सिंह बिष्ट, संतोष चौधरी,संदीप पंत, दीपक पंत, परशुराम पंत, राघवानंद डंगवाल, दीपक चौधरी,गांव की महिलाएं मौजूद रही।