फायर सेफ को लेकर थाना पोखरी की ओर से जनसुरक्षा निरीक्षण व प्रशिक्षण दिया गया। पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली हाल ही में दिल्ली के एक होटल में घटित हुई भीषण अग्नि दुर्घटना के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशों पर जनपदभर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने एवं सुदृढ़ करने के लिए शनिवार को थाना पोखरी के थानाध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में फायर सेफ्टी अभियान चलाया कर पोखरी -बाजार से लेकर कार्तिक स्वामी के बेस कैम्प कनकचौरी में रेस्टोरेंट, होमस्टे, एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गयी है। निरीक्षण के दौरान पोखरी पुलिस ने प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता एवं वैधता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से परीक्षण करते हुए कहीं भी अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी पाई जाने पर संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये । होटलो,ढाबा एव अन्य व्यावसायिक संस्थानो में काम करने वाले लोगो को सुरक्षात्मक तरीकों से बचाव करते हुए खुद को व दुसरों की सुरक्षा करना तथा होटल ढाबों में रेत , बजरी, पानी की अनिवार्यता को रखना चाहिए ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित कराया जा रहा है। तथा जन जागरूक कर प्राथमिकता दी जा रही है। तथा समय समय पर पोखरी पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों, कर्मचारियों एवं आमजन को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक प्रतिक्रिया, आपदा प्रबंधन तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान करना है।ताकि आपातकालीन परिस्थिति में जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस द्वारा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रखने को कहा गया है। कार्यक्रम मेंउप निरीक्षक प्रशांत बिष्ट, उप निरीक्षक के देवेंद्र सिंह, अपर उप निरीक्षक दलबीर सिंह,हैड कांस्टेबल महेंद्र कुमार सिंहआरक्षी भरत सिंह टोलिया, महिला होमगार्ड ममता आदि सम्मिलित रहे।