18जून को होंगे पूर्व सैनिक व जनप्रतिनिधि सम्मानित: खत्री:

खबर शेयर करें:

18जून को होंगे पूर्व सैनिक व जनप्रतिनिधि  सम्मानित: खत्री:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली) पूर्व सैनिक होगे 18जून को सम्मानित। इस आशय की एक बैठक पूर्व  सैनिक संगठन के  सैनिक भवन में गुरुवार को ब्लाक अध्यक्ष कै, रमेश सिंह बर्त्वाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पूर्व सैनिक एवं जिला-पंचायत चमोली  के जिला-पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने कहा कि  मैने पहले देश सेवा की है और समाज सेवा  संकल्प  लिया है। उन्होने कहा कि पोखरी ब्लॉक नेतृत्व संपन्न होने के बाद  भी  कई समस्याओ से घिरा हुआ है। इन समस्याओ को पाटने के लिए एक जन जागरूकता लाने आवश्यकता है, जिसके लिए सबसे पहले पूर्व सैनिको,सैनिको की  वीर नारियां, प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्यो, पत्रकारो व समाज में सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों को 18जून को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। जिसके लिए बैठक में कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा तैयार की गयी। बैठक  में पूर्व  सैनिक संगठन ने  उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन दिया, जिसमें कर्नल कोठियाल से भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के (निम)का कैम्प लगाने,सैनिक भवन के लिए सौन्दर्यीकरण हेतु धनराशि उपलब्ध कराने तथा गरीब व असहाय लोगो की सहायता करने की मांग की है। बैठक को कैम्प,रमेश सिंह बर्त्वाल, जिला-पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा,भाजपा नेता दिनेश लाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर सलना वार्ड की जिला पंचायत सदस्य दिव्य भारती,कै, दर्शन सिंह बर्त्वाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक का संचालन कै, सत्येन्द्र बुटोला ने किया।

खबर शेयर करें: