19को होगे पूर्व सैनिक, पूर्व अर्द्ध सैनिक बल एवं समाज में उत्कृष्ट करने वाले सम्मानित:

खबर शेयर करें:


19को होगे पूर्व सैनिक, पूर्व अर्द्ध सैनिक बल एवं समाज में उत्कृष्ट करने वाले सम्मानित:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

पोखरी(चमोली)
पोखरो में पूर्व सैनिक , पूर्व अर्द्ध सैनिक बल,समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं पत्रकार  19 जून को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन विकास खंड के  प्रांगण में   आयोजित किया जा रहा। जिसकी भव्य तैयारी पर पूर्व  सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै,रमेश बर्त्वाल, कै,सत्येन्द्र बुटोला,कै, दर्शन सिंह बर्त्वाल, जिला-पंचायत  थालाबैड वार्ड के सदस्य बीरेंद्र राणा सहित कई लोग तैयारी  कार्यक्रम को सफल  बनाने में लगे है।

आशय की एक बैठक पूर्व में कार्यक्रम को लेकर  सैनिक संगठन के सैनिक भवन में ब्लाक अध्यक्ष कै, रमेश सिंह बर्त्वाल की अध्यक्षता में  आयोजित  की गयी थी, जिसमें जिला-पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने कहा था कि  मैने पहले देश  की सेवा की है और समाज सेवा  का संकल्प  लिया है। उन्होने कहा कि पोखरी ब्लॉक नेतृत्व संपन्न होने के बाद  भी  कई समस्याओ से घिरा हुआ है। इन समस्याओ को पाटने के लिए एक जन जागरूकता लाने आवश्यकता है, जिसके लिए सबसे पहले पूर्व सैनिको,सैनिको की  वीर नारियां, प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्यो, पत्रकारो व समाज में उत्कृष्ट  कार्य करने वाले व्यक्तियों को 19 जून को एक समारोह आयोजित कर इन सबको वे स्वयं के प्रयासो से सम्मानित  करेगें ।

जिसके लिए बैठक में कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा तैयार की गयी थी। बैठक  में पूर्व  सैनिक संगठन ने  उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन दिया, जिसमें कर्नल कोठियाल से भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के (निम)का कैम्प नागनाथ में लगाने,सैनिक भवन के लिए सौन्दर्यीकरण हेतु धनराशि उपलब्ध कराने तथा गरीब व असहाय लोगो की सहायता करने की मांग रखी गई। इन सभी मांगो को बरीयता के आधार पर पूरा करने का भरोषा दिलाया गया था।

खबर शेयर करें: