सड़क की मांग को लेकर बीणा के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:

खबर शेयर करें:

सड़क की मांग को लेकर बीणा के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी(चमोली)
 विकास खंड  पोखरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीणा मल्ला व ग्राम पंचायत  बीणा तल्ला के ग्रामीणों ने दोनो ग्राम पंचायतो को सड़क  से जोड़ने की मांग को लेकर ज्ञापन  एसडीएम के प्रतिनिधि तहसीलदार जिनेन्द्र सिंह रावत के माध्यम से डीएम को भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि आज विकास के युग में दोनो ग्राम पंचायतें सड़क से दूर है, बीमार व वृद्ध  लोगो को गांव से सड़क तक चार किमी0 की चढ़ाई चढ़कर डंडी-कंडी के पीठ के सहारे पहुंचाना पड़ता है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार रिवर्स पलायन की बात कर रही है, और ऐसे गाँवो को सड़क, शिक्षा व रोजगार से जोड़ने की बात तो खूब कर रही है,  और जमीनी हकीकत और ही बयां कर रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि वे सड़क की मांग विगत एक दशक से हर स्तर पर करते आ रहे है, लेकिन  न तो सरकार के नुमाइंदों  ने कोई कार्रवाई की और नही शासन-प्रशासन ने ।
     ज्ञापन में चेतावनी दी गयी है कि अब ग्रामीणों  जनांदोलन के लिए बाध्य होगें। जिसकी रणनीति के लिए महापंचायत में दिन निश्चित किया जाएगा। तथा यह भी चेतावनी दी गयी कि जबतक सड़क स्वीकृत नही होती तबतक  ग्रामीण विधान सभा व लोक सभा के चुनाव का विरोध कर मतदान नही करेगे।
           ज्ञापन में प्रधान पुष्पा देवी,प्रधान सत्येन्द्र सिंह, राकेश सिंह, कुलभूषण सिंह, योगेश सिंह, मोनिका देवी,सीमा देवी,शांति देवी,पुष्पा देवी,सुनीता देवी सहित चालीस महिला व पुरुषो के हस्ताक्षर है।

खबर शेयर करें: