नगर पंचायत मुख्यालय पर पार्किंग की व्यवस्था न होने से आये दिन जाम: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल :
पोखरी(चमोली) पोखरी-विनायकधार में आये दिन जाम के झाम से जहां वाहन चालको के साथ-साथ पुलिस व होमगार्ड को भी जाम खोलने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं पैदल चलने वाले आम राहगीर भी परेशान रहते है। जाम लगने का मुख्य कारण है कि विनायकधार से हापला,विनायकधार से गुनियालाखाल व विनायकधार से बस स्टेशन या कर्णप्रयाग की ओर जाने वाली सड़को के किनारे फोर ह्वीलर व टू ह्वीलर गाड़ियों के खड़े रहने के कारण आवागमन में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। कहने के लिए यहां नगर पंचायत है, यदि तोनो सड़को के किनारे छोटी-पार्किग बन जाती तो सायद लोगो को अपनी-अपनी तरफ की गाड़ियां खड़ी करने की सुविधाएं हो सकती थी। परन्तु नगर पंचायत ने पार्किंग का एक बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कर विनायकधार से हापला सड़क पर यहां से एक किमी0 दूर पाव गेट के समीप घने बाॅज के जंगल को साफ कर बनाने की जो योजना शुरू की गयी थी, उसपर उस बक्त पानी फिर गया कि जब एक स्थानीय युवक ने घने बाॅज के जंगल के बीच पार्किंग निर्माण के औचित्य पर सवाल खड़ा कर आपत्ति लगाई गयी । उसके बाद गत कई महिने से काम बंद चल रहा है।
पार्किंग के सवाल पर मुख्यालय से एक किमी0 दूर यदि कभी निर्माण भी हो जाय तो, वहां वाहन चालको को वाहन खड़ा करने के लिए किमी0 दूर वाहन खड़ा कर आवश्यक कार्य से दो किमी0 बैंक, पोस्ट आफिस, अस्पताल व ब्लाक पैदल आना व फिर गाड़ी तक पहुंचने के लिए दो किमी0 पैदल जाना पड़ेगा। ऐसी पार्किंग सुविधा का क्या औचित्य रहेगा। नगर पंचायत का कहना है, पार्किंग के लिए जगह नही है, आम धारणा है कि नियोजन की कमी के कारण पार्किंग असुविधा बनी है। जबकि विनायकधार से तीनो सड़को के बाहरी छोर की ओर ब्रिस्टवाल लगाकर सड़क चौड़ी कर दी जाय तो कई वाहन पार्किंग हो सकते है।