पूर्व सैनिक, पूर्व अर्द्ध सैनिक,वीर नारियां एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली) विकास खंड पोखरी के सभागार में पूर्व सैनिक एवं जिला-पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, थालाबैड से जिला-पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा व सलना वार्ड की जिला-पंचायत सदस्य दिव्य भारती की ओर से एक समारोह आयोजित किया गया ।जिसमें पूर्व सैनिक, जन प्रतिनिधि ,वीर नारियां ,सामाजिक कार्यकर्ताओ को साल व मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट, कर्नल अजय कोठियाल , कर्नल डीएस बर्त्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चन्द्र कला तिवारी, सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिको का देश में बहुत बड़ा योगदान रहा है, और नागनाथ-पोखरी से अनेक बहादुर सैनिक है,इस धरती को वोरो की धरती कहने मे कोई गुरेज नही है। कहा कि इस कार्यक्रम में आकर मुझे भी पूर्व सैनिको को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उन्होने कहा कि पूर्व सैनिको के कल्याण के लिए उनसे जो भी मदद होगी, दी जायेगी। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि नागनाथ-पोखरी वीर सपूतो की भूमि है, और यह सैनिक देश के गौरब है,उन्होने भारतीय सेना के प्रमुख कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होने पूर्व में स्व0नरेन्द्र सिंह भंडारी इंटर कालेज नागनाथ में यूथ फाउंडेशन का सेंटर चलाया है जिसमें कई लड़के सेना में भर्ती होकर भारतीय सेना में नाम रोशन कर रहे है। कहा कि पूरी कोशिश की जायेगी कि फिर से नागनाथ में (निम) का कैम्प शुरू किया जायेगा सैनिक सम्मानित कार्यक्रम को देखकर वे गद गद हुए, और लक्ष्मण खत्री की सोच व कार्यप्रणाली की सराहना की है।जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने पूर्व सैनिको को संगठित हो होकर क्षेत्र व जिले के विकास में भागीदारी देने की अपील की है। कार्यक्रम के बीच में बधाणी संस्था के सावन चमोली व लोक गायिका मोनिका ने अपनी गीतो की प्रस्तुतियां दी।बैठक में सु ,सुरेन्द्र सिंह, मनवर सिंह, कै, केदार सिंह, कै नन्दन सिंह ,कै, सत्येंद्र बुटोला, पूर्व सैनिक मोहन सिंह बर्त्वाल, तेजपाल भट्ट, सहित तमाम पूर्व सैनिक व वी नारियां मौजूद थी।