ग्राम बीणा-मल्ला के ग्रामीण नाप खेतो से सड़क बनने नही देगे:

खबर शेयर करें:

ग्राम बीणा-मल्ला के ग्रामीण नाप खेतो से सड़क बनने नही देगे:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल: 









पोखरी(चमोली)

 विकास खंड पोखरी के ग्राम बीणा-मल्ला के ग्रामीणो ने अपनी नाप भूमि से  बीणा तल्ला के लिए सड़क का निर्माण करने का विरोध करते हुए ज्ञापन तहसीलदार व एसडीएम के न होने पर तहसील कार्यालय में दिया है। ज्ञापन में कहा गया है, कि कुछ दिन पूर्व ग्राम बीणा तल्ला के ग्रामीणों ने अपने गाँव  को सड़क से जोड़ने के लिए एसडीएम को ज्ञापन  दिया था, ग्रामीणो ने कहा कि सड़क जाय लेकिन राज्य सरकार की भूमि से  जाय उनके नाम खेतो से ले जाने मे विरोध  है। इसके अलावा उन्होने कहा कि उनके नाप खेतो में बांज ,तुन,बुरांश व काफल सहित  विभिन्न  प्रजाति के पेड़ भी है  इसलिए हरगिज  सड़क इन खेतो से  ले जाने में भारी आपत्ति की है। ज्ञापन में प्रधान  पुष्पा देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा देवी , वरिष्ठ सहायक अंजू,आशा देवी,मुन्नी देवी,अरुणा देवी,रीता देवी,प्रीति देवी,अनुप सिंह, सुभाष सिंह  यशवंत सिंह, अमित सिंह  ,योगेन्द्र सिंह  सहित कई  महिलाओ के हस्ताक्षर है।

खबर शेयर करें: