प्रावि व जूनियर हाईस्कूल वल्ली में राष्ट्र भक्ति गीत वंदेमातरम की प्रस्तुति दी गयी:
पुष्कर पर्वत न्यूज /राजेन्द्र असवाल
पोखरी (चमोली)
प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल वल्ली में संविधान दिवस के अवसर पर देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक माह तक चलने वाला वंदेमातरम समारोह के तहत छात्रो ने राष्ट्र भक्ति गीत वंदेमातरम की शानदार प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डा, ओम प्रकाश थपलियाल ने संविधान की विशेषताएं ,लोकतंत्र की जानकारी के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा के अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम कः मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालयो सहित सभी लोगो को वंदेमातरम इस प्रकार के राष्ट्र भक्ति गीतो के अभियान में भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस अवसर पर सहायक अध्यापक राकेश चन्द्र त्रिपाठी, किशन बिष्ट, भाजपा महिला संगठन की जिला मंत्री रंजना रावत, प्रावि की प्रधानाध्यापिका कविता सती,सहायक अध्यापक बलबीर सिंह राणा सहित दोनो विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

