राज्य आन्दोलनकारियों को किया, सम्मानित:

खबर शेयर करें:


राज्य आन्दोलनकारियों को किया, सम्मानित:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली:

  उत्तरखंड राज्य स्थापना  के 25 वर्ष पूर्ण होने  के उपलक्ष में  विकास खंड पोखरी ब्लॉक सभागार में  एसडीएम के प्रतिनिधि तहसीलदार सुधा डोबाल, ब्लाक प्रमुख राजी देवी,ज्येष्ठ उप प्रमुख ऊषा देवी बीडीओ शिव सिंह भंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को फूल मालाओ व शाल ओढ़कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जीजीआईसी पोखरी की छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत  किए। राज्य आंदोलनकारी आनंद सिंह राणा,राम प्रसाद सती,देवेन्द्र राणा,गोपाल दत्त  कुमेड़ी, सहित बीरेंद्र राणा ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य बनने के बाद  राज्य ने क्या खोया क्या पाया, पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य का क्या सपना था वह साकार नही हो पाया, और राज्य के विकास की अवधारणा  पर सरकार कोई नहीं  काम नही कर रही है, और नही बेरोजगारो को  रोजगार दे पा रही है। नौजवान रोजगार के लिए पलायन का दंश झेल रही है। कहा कि आज उत्तराखंड  वासियों को मूल निवासी होने के बाद  भी मूल निवास प्रमाण पत्र नही मिल पा रहा है। यही नही तमाम विसंगतियां है। सरकारी कर्मचारी  अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार नही है।  अधूरे पड़े विकास कार्यो की कोई  सुनवाई नही हो रही है। कहा क यही नही उत्तराखंड की विधान सभा में शहीद आंदोलनकारियों की फोटो तक नही है। कर्मचारी काम नही कर रहे है, तहसील में एसडीएम व तहसीलदार नही है, पोखरी का राजस्व उपनिरीक्षक की सह पर  अतिक्रमण जारी है, बताया गया कि इस उपनिरीक्षक को नक्शे तक का ज्ञान नही है। कार्यक्रम में आन्दोलनकारियों सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान,तहसील व ब्लाक के कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन एबीडीओ राकेश सजवाण ने किया।

खबर शेयर करें: