पोखरी में निकाली तिरंगा यात्रा,देश भक्ति के गीतो से गुंजायमान हुआ नगर क्षेत्र:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
पोखरी( चमोली )
नगर मुख्यालय पोखरी में भाजपाईयों व स्कूली छात्राओ संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्र प्रेम, एकता व अखंडता का संदेश दिया।
भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमर सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपाइयों व स्कूली छात्र-छात्र-छात्राओ ने पोखरी के विनायकधार से हाथो में तिरंगा लेकर सैकड़ो की संख्या में यात्रा में भाग लेकर भारत माता की जय,वंदेमातरम एवं देश भक्ति के गीतो से नगर को गुंजायमान करते हुए गोल मार्केट बस अड्डे तक पहुंचे, और यहां पर यात्रा एक सभा में तब्दील हो गयी। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत व वन्य जीव सलाहकार समिति के अध्यक्ष डा, मातबर सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा यात्रा से देश के युवाओ में राष्ट्र प्रेम को मजबूत बनाता है, इस अवसर पर प्रदीप चौहान, जितेंद्र सती,टीपी सती, वत्सला सती,रंजना रावत, विक्रम सिंह नेगी,भरत चौधरी,पुष्पा चौधरी,ऊषा किमोठी,कुसुम कंडारी, सुनिता,छात्र संघ अध्यक्ष आकाश चमोला,रामेश्वर चमोला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

