पुलिस ने यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कांवड़ियों का चालान किया:

खबर शेयर करें:

पुलिस ने यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कांवड़ियों का चालान किया:
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी(चमोली) 

थाना पोखरी पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत दो अलग-अलग रूटो पर यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कांवड़ियों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार पंवार के दिशा-निर्देश एवं थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पंत के नेतृत्व में  थाना पोखरी पुलिस ने पोखरी-रुद्रप्रयाग के मोहनखाल व पोखरी कर्णप्रयाग सड़क के देवर खाल में कार्तिक स्वामी एवं तुंगनाथ जाने-आने वाले कांवड़ जो कि बिना हेलमेट, ट्रिपिंग राइडिंग, ध्वनि प्रदूषण आदि के सघन चेकिंग  अभियान चलाकर यातायात नियमो के उल्लंघन करने पर 19 बाइक चालको का एमबी एक्ट में चालान किया है। 




जिसमें ऑनलाइन 11, संयोजन शुल्क 5,500 रु0,नगद 08,संयोजन शुल्क रु0 4,000,अभियान के  अंतर्गत पुलिस एक्ट में चालान की संख्या 21,संयोजन शुल्क रु0 5,750,वसूल किया गया।चेकिंग दल में उपनिरीक्षक दलबीर सिंह नेगी,आरक्षी भरत सिंह टोलिया,होमगार्ड राकेश व दिनेश मौजूद थे।

खबर शेयर करें: