पूर्व मंत्री भंडारी ने प्रखंड की दो सड़को को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर करवाया कार्य:

खबर शेयर करें:

पूर्व मंत्री भंडारी ने प्रखंड की दो सड़को   को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर करवाया  कार्य:
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी(चमोली) प्रखंड के अंतर्गत भारी बारिश के कारण विगत चार दिनो से कुजासू, पैणी -सरणा मोटर मार्ग पर चट्टान से मलवे व बैल्डरो के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।   सड़क टूटने के कारण संबंधित ग्रामीणो,बुजुर्ग, बीमार, विद्यार्थियो  व आवश्यक साम्रगी लाने-ले जाने की समस्या बनी हुई है। भाजपा नेता राजेन्द्र भंडारी ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणो के साथ जायजा लिया और उसके बाद लोनिवि पोखरी के इंजिनियरों से सड़क खोलने के लिए मशीने मंगवाई गयी है। उन्होने ग्रामीणो से आजकल में सड़क खोलकर यातायात के लिए सुचारू होने का भरोषा  दिलाया  है। इसी प्रकार पोखरी-विसालखाल -आली सड़क बीणा-सौड़ा-मौगरा के बीच  भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी, उसपर पर भंडारी ने विभाग से काम शुरू करवाया है, जिस पर युद्ध स्तर काम हो रहा है, इस पर भी एक दो दिन में यातायात शुरू हो जायेगा। हालाॅकि प्रखंड की सभी सड़के बारिश से   सडको पर जगह जगह मलवा व बोल्डर आने तथा की स्थानो पर सड़को का नामो निशान मिट जाने के के कारण लोनिवि को काफी मशक्कत कर सडके खोली जा रही है। लोनिवि के सहायक अभियंता मोहम्मद तस्दीक उद्दीन ने कहा कि बारिश के कारण अवरुद्ध सड़को को खोलने का कार्य जारी है, जिसमें  दो सड़को पर काम चल रहा है, अन्य सड़कें खोल दी गयी है। 









 पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता राजेन्द्र भंडारी की अवरुद्ध सड़को की मौके पर आकर जायजा लेने व सड़क खुलवाने की पहल की कुजासू की प्रधान मधुदेवी, सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन सिंह, शिवराज सिंह, पैणी के पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह, बीणा के दिगम्बर सिंह, सौड़ामंगरा के समाजिक कार्यकर्ता रणबीर सिंह सहित तमाम लोगो ने सराहना की है।

खबर शेयर करें: