द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा के साथ महाशिवपुराण कथा का समापन:

खबर शेयर करें:


द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा के साथ महाशिवपुराण  कथा का समापन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)

पुष्करेश्वर महादेव मंदिर पोखरी में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का समापन द्वादश  ज्योतिर्लिंग प्रसंग और पूर्णावती के साथ संपन्न हो गया है। कथा वाचक ब्यास दीदी कृष्ण प्रिया जी महाराज ने द्वादश ज्योतिर्लिंग की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि ज्योतिर्लिंग स्त्रोत भगवान शिव के बारह पवित्र ज्योतिर्लिंगो के स्मरण का अत्यंत महत्वपूर्ण और फलदाई  स्त्रोत है। जो सात जन्मो के पाप नष्ट करने के साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता है। कथा समाप्ति पर ब्यास दीदी  कृष्ण प्रिया महाराज ने श्रोताओ को भावुक पलो से विदाई ली,इस दौरान श्रोतागणो की भी भावुक पल के दौरान  ऑखे भर आई, और माहौल करुणामय बना,इन्ही पलो के साथ श्रोताओ ने ब्यास दीदी को विदाई दी।

      वहीं समापन दिवस पर विद्वान वेदपाठी ब्राह्मणो ने हवन- पूर्णावती के बाद तिलक आदि का विवरण किया। शिव महापुराण कथा के आयोजक पूर्व कैबिनेट कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी,पूर्व जिला-पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी सहयोगी  व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,मंदिर समिति के अध्यक्ष राघवानंद डंगवाल व उनकी समिति, नगर पंचायत की ईओ बीना बिष्ट, नगर-पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल  व  सभासद, संतोष चौधरी,मनोज भंडारी,दीपक चौधरी,पीजी कालेज नागनाथ का छात्र संघ अध्यक्ष आकाश चमोला, अंशु चमोला, सहित क्षेत्र की तमाम महिला मंगल दल को मंत्री राजेंद्र भंडारी ने शिव महापुराण कथा में सहयोग करने पर सबका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

खबर शेयर करें: