सीएचसी से विवादित संविदा डाक्टरों को भेजा,मूल तैनाती स्थानो पर:

खबर शेयर करें:

सीएचसी से विवादित संविदा डाक्टरों को भेजा,मूल तैनाती स्थानो पर:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी(चमोली)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में फार्मासिस्ट के साथ मारपीट का मामला वाले   सोशल मीडिया में वाइरल होने के साथ ही समाचार पत्रो में प्रकाशित खबर के अनुसार स्वास्थ्य विभाग  ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए  विवाद समाप्त करने को लेकर  दोनो  विवादित  संविदा डाक्टरो को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डा, प्रीतम गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से सीएचसी पोखरी से  तैनात डा, मोहम्मद नईम व डा, अंशुमन  को उनकी मूल तैनाती  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौता व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हापला में कर दिया है। उनके स्थान पर डा, बिरजू डा, हिमांशु गोदियाल को सीएचसी पोखरी में तैनात किया  गया है।  

अब मामले में  शांति व्यवस्था कायम हो गया है। डाक्टरों को धरती का भगवान माना जाता है, बताया जाता है कि डाक्टरों के व्यवहार से रोगी की आधी बीमारी समाप्त होती है, अगर झगड़ालू प्रवृति के हो तो  मरीज इनसे दूरी बनाकर रहते है। और की बाजार की दवा की दुकानो पर निर्भर रहने के लिए मजबूर रहते है। स्वास्थ्य विभाग ने मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर  सराहनीय पहल की है, जिसकी क्षेत्र में सर्वत्र सराहना की जा रही है।

खबर शेयर करें: