अंतर्राष्ट्रीय चोर गिरोह का सरगना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया।

खबर शेयर करें:

अंतर्राष्ट्रीय चोर गिरोह का सरगना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








पोखरी(चमोली)
न्यायिक मजिस्ट्रेट केचमोली के थाना पोखरी की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का मुख्य  सरगना  पोखरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में  पेश किया । अन्य अभियुक्तो की तलाश जारी है।पुलिस ने बताया कि   ग्राम विशाल के अरुण बासकडी ने 08दिसंबर को अज्ञात  लोगो के विरुद्ध हापला-गोपेश्वर सड़क  पर बामनाथ के समीप टाटा कंपनी के बिजली के कीमती तार टीएचडीसी पीपलकोटी परियोजना के तहत पोल गाडने व तार खींचने के कार्य में लगने थे। की चोरी होने की तहरीर दी,जिस पर ,पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गयी। ठीक अगले दिन 09दिसंबर को पीएनबी त्रिशूला के कर्मचारी सतेन्द्र सिह बिष्ट ने त्रिशूला से उनकी मोटर साइकिल चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संज्ञान लेते हुए चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द सिंह  राणा के पर्यवेक्षण  में उप निरीक्षक रुकम सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर सर्विलांस की लोकेशन और मुखबिर की सूचनाएं कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर के अज्ञात में दबीश देते हुए अपराधी सलीम पुत्र नफीस को गिरफ्तार कर पोखरी थाना लाया गया। पुलिस की पूछताछ में कई चौकाने वाले वाले राज अभियुक्त ने खोलते हुए  कहा कि तीन अन्य साथियों के साथ हापला-गोपेश्वर सड़क  पर तार चोरी करने का काम कर रहे थे।गत 08 दिसंबर को जब वे चोरी कर रहे थे, और इस दौरान पुलिस की गाड़ी आने का अंदेशा हुआ तो वे अपनी पिकअप गाड़ी से भागने लगे गाड़ी खराब होने से वे गाड़ी छोड़कर पैदल ही भागने  लगे, त्रिशूला सड़क के किनारे खड़ी मोटर साइकिल का लाॅक तोड़कर उसमें बैठकर नंदप्रयाग जा रहे थे, रात खलने लगी तो मोटरसाइकिल सड़क के किनारे झाड़ी में डालकर, सवारी गाड़ी में बैठकर चले गये। अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी किए गये तार भी बरामद किए  है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सलीम का आपराधिक इतिहास पता करने पर ज्ञात हुआ है कि उ0प्र0 के नगीना थाना में भी चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त सलीम को न्यायिक मजिस्ट्रेट पोखरी की अदालत में पेश किया । पुलिस टीम में :- उपनिरीक्षक रुकम सिंह, अपर उपनिरीक्षक दलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण गैरोला,कांस्टेबल भरत टोलिया,कांस्टेबल आशुतोष तिवारी,कांस्टेबल राजेन्द्र  रावत सर्विलांस सेल मौजूद थे।

खबर शेयर करें: