हिमवंत चन्द्रकुंवर बर्त्वाल मेला 07अक्टूवर से: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी मुख्यालय में सात दिवसीय हिमवंत कविचन्द्र बर्त्वाल खादी,पर्यटन किसान विकास मेला सात अक्टूबर से तेरह अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा आयोजित सात दिवसीय मेले को लेकर तैयारियां की जा रही है। उन्होने कहा कि मेले को भव्य रूप दिया जायेगा। अध्यक्ष ने कहा कि 15सितंबर को एसडीएम की अध्यक्षता में प्रशासन, अधिकारी_कर्मचारी, जनप्रतिनिधों व जनता के साथ बैठक रखी गयी है। ताकि मेले में सभी अधिकारी,कर्मचारी,जनप्रतिनिधियों व जनता का सहयोग मेले के सफल संचालन में मिल सके।