महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी में हिन्दी दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गयी:

खबर शेयर करें:

महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी में हिन्दी दिवस  पर गोष्ठी आयोजित की गयी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:










चमोली:
विकास खंड पोखरी के राजकीय महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी में हिन्दी दिवस एवं हिमवंत चन्द्रकुंवर बर्त्वाल निर्वाण दिवस पर के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम चन्द्रकुंवर बर्त्वाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। गोष्ठी में डा, जुयाल ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा और और हमारी संस्कृति से जुड़ी है।हमें हिन्दी को आत्मसात करना चाहिए। डा, कीर्ति गिल ने हिन्दी की संवैधानिक पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि14सितंबर को हिन्दी भाषा को  राजभाषा का दर्जा मिला है।कहा कि इससे संबंधित प्राविधान और संविधान अनेक 343 से 351 तक है।
गोष्ठी को डा, शिशुपाल चौहान, मानवेन्द्र असवाल, छात्र दीपा सती,खुशी रावत, लक्ष्मी सहित कई छात्रो ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार रखे।

खबर शेयर करें: