पोखरी में 07अक्टूवर से 13अक्टूबर तक होगा मेला: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में नगर पंचायत पोखरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय हिमवंत चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी , पर्यटन ,किसान विकास मेला को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा की संयुक्त अध्यक्षता में व्यापारियों व स्थानीय लोगो की बैठक, व्यापार मंडल के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए मेले की तिथि परिवर्तित की जाय।परन्तु नगर पंचायत द्वारा मेले की लगभग सभी तैयारियाँ पूरी होने की जानकारी पर , बैठक में मौजूद लोगों ने प्रश्न खड़ा किया कि जब सारी व्यवस्था हो गयी तो अब बैठक की क्या आवश्यकता है।
इस बात पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि मै पहलीबार मेला करवा रहा हूं। मुझे ज्यादा जानकारी नही थी। कहा इसबार 07अक्टूवर से 13अक्टूबर तक मेला आयोजित होगा, और 2026 में होने वाले मेले के लिए दो माह पूर्व आम बैठक बुलाई जायेगी, और बैठक में मेले के आयोजन को लेकर सारी रूप रेखा तय होगी।
बैठक में ईओ बीना नेगी, कुंवर सिंह चौधरी,महिधर पंत,दीपक चौधरी,गिरीश किमोठी,एडवोकेट श्रवण सती,विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा,जितेंद्र नेगी, प्रदीप पुरोहित, विष्णु प्रसाद चमोला, सभासद प्रशांत पंत, सुनीता देवी,मंदीश कंडारी,प्रदीप चौधरी सहित तमाम व्यापारी व स्थानीय लोग मौजूद थे।