पोखरी तहसील दिवस में पांच शिकायतें, दर्ज:

खबर शेयर करें:

पोखरी तहसील दिवस में पांच शिकायतें, दर्ज:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:









चमोली:

जनपद चमोली के तहसील पोखरी में उपजिलाधिकारी अबरार अहमद की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पांच शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश  शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। प्रमुख शिकायतें:  राजेन्द्र सिंह असवाल ने शिकायत की कि बाजार से सीएचसी के पास जाने वाली नाली में पाइप न लगाए जाने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है। उन्होंने नगर पंचायत से नाली पर पाइप लगाने की मांग की।

 एडवोकेट देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।  जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा ने मौखिक शिकायत में कहा कि उनकी ग्राम सभा रौता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2020–21 में शुरू कार्य ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक अधूरा पड़ा है। उन्होंने कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।

विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा ने कहा कि ग्राम सभा भिकोना में बदरों और लंगूरों का आतंक छाया हुआ है, जो बड़े-बड़े पेड़ों पर बैठते हैं और ग्रामीणों को परेशान करते हैं। उन्होंने वन विभाग से ऐसे पेड़ों को काटने की अनुमति दिलाने की मांग की।

एडवोकेट श्रवण सती ने बताया कि ग्राम सभा देवस्थान में जल निगम द्वारा दो-दो पेयजल लाइनें डाली जा रही हैं, जो अनावश्यक हैं। उन्होंने कहा कि एक ही लाइन से पूरी ग्राम सभा को पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। एसडीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

एसडीएम अबरार अहमद ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम ने मौजूद अधिकारियों को पोखरी में 07अक्टूवर से आयोजित होने वाले हिमवंत चन्द्रकुंवर बर्त्वाल मेले  में स्टाल आदि लगाने के निर्देश दिए।  तहसील दिवस में शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सिताबू लाल,सहायक खंड विकास अधिकारी देवेंद्र खंडूरी,जेई अजय रावत, जेई संजय, चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियम गुप्ता, राहुल विष्ट,एडीओ कृषि राजीव चम्याल,एसआई प्रशांत विष्ट,वन दरोगा आनंद सिंह रावत (केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, नागनाथ रेंज) ,सहायक उद्यान अधिकारी इंद्रजीत टम्टा ,विद्युत विभाग के अवर अभियंता धीरेन्द्र भंडारी ,जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा ,लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संदीप रावत,

बाल विकास विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित पुरोहित

जल निगम के अवर अभियंता प्रशांत रतूड़ी, आशीष चमोला सहित तमाम  विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: