सरकारी राशन विक्रेता, मांग पूरी होने तक नही उठायेगें राशन: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी मुख्यालय पर, राशन डीलरों को राशन ढुलान भाड़ा न मिलने सहित तमाम मांगो को लेकर समय समय पर गल्ला विक्रेताओ ने खाद्य पूर्ति विभाग से लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।
जब लंबे अंतराल तक उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो जनपद चमोली के समस्त राशन विक्रेताओ ने सामुहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया है।आगे भी उनकी मांग पूरी न होने तक वे राशन नहीं उठायेगे।
इसी परिप्रेक्ष्य में सरकारी राशन विक्रेताओ ने शुक्रवार को सिद्धि विनायक लाॅज पोखरी में गल्ला संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रमेश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की । बैठक में विक्रेताओ ने कहा कि दिनांक 09/09/2025 को 2021 से राशन ढुलान का भाढ़ा न दिए जाने,लाभांश न दिए जाने, दुकान का किराया स्वीकृत न किए जाने सभी विक्रेताओ ने सामुहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया था, जिला पूर्ति अधिकारी चमोली-गोपेश्वर ने 20सितंबर कुछ रास्ता निकालने का आश्वासन दिया गया था। गल्ला विक्रेता संगठन के अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि उनकी किसी भी समस्या का समाधान नही हुआ है।
और नहीं त्याग पत्र स्वीकार किए गये है। उन्होंने कहा कि ई-पाॅक मशीन की तकनीक को सही नही किया गया है, वे इस मशीन पर तबतक काम नही करेगे, जबतक मशीन को ठीक नही कर लेते।उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नही होती तबतक संगठन राशन नही उठायेगा। इस अवसर पर भक्त दर्शन सिंह बुटोला, द्वारिका प्रसाद, दर्शन सिंह नेगी,रमेश सिंह राणा सहित 33गल्ला विक्रेता मौजूद थे।