नगर में जल्द बनेगी,मल्टी स्टोरी कार पार्किंग:अध्यक्ष सोहनलाल: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में नगर पंचायत पोखरी द्वारा पार्किंग का काम जल्द प्रारंभ किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि नगर में पार्किंग की बड़ी समस्या है, इस समस्या का समाधान करने की पहल जारी करते हुए उन्होने पोखरी में गोदी बैंड व पोखरी-देवस्थान सड़क के बीच मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का निर्माण किया जायेगा। जिसमें करीबन तीन से पैतीश गाड़ियां पार्क हो सकती है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य निर्माण एजेन्सी आरडब्ल्यूडी (ग्रामीण कार्य विभाग) द्वारा किया जाना है। निर्माण एजेन्सी के इंजिनियरों ने साइड स्लैक्शन कर दिया है। उन्होने कहा कि पार्किंग निर्माण के लिए जल्द टेंडर लगाये जायेगे। और काम शुरू कर दिया जायेगा। पार्किंग बनने से कुछ हद तक गाड़ियां पार्किंग करने की सुविधा मिलेगी।इसी प्रकार अन्य पार्किंग के लिए भी प्रयास किया जायेगा। बताते चले कि 2013 में नगर पंचायत अस्तित्व में आयी थी, तब से लगातार पार्किंग की मांग की जा रही थी, पार्किंग न होने से वाहन सड़को पर आड़े-तिरछे करने से यातायात में भारी परेशान होती है।यही नही कईबार जाम भी लगता रहता है,जिस वजह राहगीर भी आने जाने में खासे परेशान रहते है। अब तेरह साल बाद पार्किंग बनने की आश जगी है।