पोखरी,स्वाथ्य शिविर में 616 लोगो ने लिया स्वास्थ्य लाभ:

खबर शेयर करें:

पोखरी,स्वाथ्य शिविर में 616 लोगो ने लिया स्वास्थ्य लाभ:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में नारी शसक्तिकरण परिवार के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  

शिविर में लोगो ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरो ने मरीजो की निशुल्क जांच कर दवा वितरण की। शिविर का शुभारंभ महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती  एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ने किया,इस अवसर पर उन्होने कहा कि सरकार  आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के लिए  विभिन्न क्षेत्रो में शिविर लगाकर आम जन के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए उन्हें स्वास्थ्य ,सलाह व निशुल्क दवा वितरण करने को लेकर गंभीर है, जो सरकार की सराहनीय पहल है। 

   शिविर में 616 लोगो ने स्वास्थ्य लाभ लिया।  शिविर  में  दिव्यांग प्रमाण पत्र 11,कान की मशीन 02,छड़ी 02,इएनटी 26, समाज कल्याण के 107 पंजीकरण, लैब 63,पशुपालन 09,मामले देखे गये। शिविर में डा0 त्रिपाठी निदेशक गढवाल, डा0 अभिषेक गुप्ता सीएमओ,डा0 वे वैष्णव कृष्णा डिप्टी सीएमओ,जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल मौजूद रहे।तथा विशेषज्ञ डा0 फिजिशियन सत्येन्द्र कंडारी, हड्डी रोग रोग विशेषज्ञ अंकित भट्ट, दंत रोग विशेषज्ञ डा0मोनिका,इएनटीडा0 इन्द्रा आर्य,नेत्र विशेषज्ञ डा0 निर्मल प्रसाद, एवं सर्जन डा0 कुश ऐरन मौजूद थे।  

शिविर के दौरान दौरान कृषि,उद्यान, समाज कल्याण, श्रम विभाग,पशुपालन, बाल विकास के स्टाल लगाकर विभागीय जानकारी दी गयी। शिविर का संचालन राहुल नेगी बीएमएच समन्वयक ने किया।

खबर शेयर करें: