पोखरी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में देर रात तक छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी।
कॉलेज प्रशासन पर छात्रों ने लगाया पक्षपात के आरोप।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय पोखरी में छात्र संघ चुनाव के दौरान तब हंगामा हो गया। जब ABVP और आर्यन के छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि NSUI के दो प्रत्याशियों उत्तम नेगी और प्रियंकुश नेगी
ने दो संस्थानों में एक समय पर प्रवेश लिया है जो कि नियमों के खिलाफ है।
तथा प्रवेश के समय झूठा शपथ कपत्र दिया है।जिसकी लिखित शिकायत छात्र संघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रियांशु नेगी और सौरभ और अन्य छात्रों के द्वारा दी गई।।लेकिन इसके बाद भी छात्रों का आरोप है। ठोस सबूत देने के बाद भी
इस विषय पर छात्र संघ प्रभारी द्वारा हमको गुमराह किया गया है। और कोई कार्यवाही नहीं की।
जिसके बाद छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की।
वही प्रियांशु नेगी ने कहा कॉलेज प्रशासन ने किसी के दबाव में आकर मेरा नामांकन निरस्त किया है।
जो कि सही नहीं है।वही देर रात तक छात्रों ने महाविद्यालय में नारेबाजी और धरना पर
छात्र डटे हुए है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
छात्रों में सौरभ सिंह,प्रियांशु नेगी,पूर्व वि वि प्रतिनिधि प्रवेश भंडारी,सुखबीर रमोला,अमन गुसाई, योगिता,दीक्षा,ऋषभ,
आकाश बर्तवाल,आदर्श कुमार,अंशुल ,कृष,प्रियांशु रावत,
शिवम् पंत,आयुष,मोहित,दिव्यांशु,अंशुल, करन पंवार,अशोक,
सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाविद्यालय परिसर में बढ़ते विरोध से चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
इस संबंध में एक मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा, अनिल कुमार से फोन से संपर्क किया गया, परन्तु उन्होने फोन रिसीव नही किया। और नहीं प्रेस नोट जारी नही किया जा रहा है।

