छात्र संघ चुनाव नामांकन में गढबड़ी को लेकर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में छात्रो का हंगामा, पुलिस बल तैनात।

खबर शेयर करें:


छात्र संघ चुनाव नामांकन में गढबड़ी को लेकर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में  छात्रो का हंगामा, पुलिस बल तैनात।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








चमोली:
जनपद चमोली के  महाविद्यालय  नागनाथ-पोखरी में छात्र संघ चुनाव  नामांकन  में गढबढी को लेकर के  छात्र संगठन आंदोलनरत, जिस वजह स्थिति तनावपूर्ण  सुरक्षा को लेकर पुलिसबल तैनात किया गया है। एबीवीपी और आर्यन छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए  एनएसयूआई के दो प्रत्याशियों — उत्तम नेगी और प्रियंकुश नेगी — पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों प्रत्याशियों ने एक ही समय पर दो अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया है, जो नियमानुसार अवैध है।
इस मुद्दे को लेकर  एबीवीपी और आर्यन समर्थक छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है। छात्रों की मांग को लेकर कॉलेज प्रशासन से बातचीत विफल रही, जिससे हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए।
धरना स्थल पर छात्र संगठनों व उनके  समर्थक डटे हुए हैं, वहीं  एनएसयूआई के प्रमुख छात्र नेता आकाश चमोला, सचिन नेगी और राहुल रमोला कॉलेज की छत पर चढ़ गए हैं। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस  समूचे प्रकरण में महाविद्यालय की भूमिका संदेह के घेरे के घेरे में है,, बताया गया है कि छात्रो के आंदोलन को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने बैठक की है ,बैठक में क्या निर्णय लिए गये। निर्णय की जानकारी सार्वजनिक न करने पर ,संदेह और बड़ गया है।  यही नहीं  पत्रकारो द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या व चुनाव इंचार्ज से  जानकारी चाहने  की कोशिश की गई, लेकिन दोनो लोगो ने जानकारी देने से दूरी बनायी रखी है। जिससे मामला  और भी संदेहास्पद बनाता जा रहा है।

खबर शेयर करें: