पूर्व कैबिनेट मंत्री पहुंचे,शरणाचांई गांव अंबा गौरादेवी मंदिर में दर्शन कर लिया आशीर्वाद: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के शरणा चांई गांव में ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से अपनी अराधयदेवी गौरा अम्बा मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय नवरात्र पाठ का आयोजन किया गया है।
शुक्रवार को पांचवे नव रात्रि पर मंदिर में श्रद्घालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। और माता की पूजा अर्चना के साथ देवी को साड़ी और श्रृंगार की सामग्री भेट कर सुख समृद्धि की कामना के साथ मनौती मांगी। नव रात्रि का पूजन प्रधान केदार सिंह राणा के अध्यक्षता आयोजित हो रहा है।
इस नौ दिवसीय नवरात्र देवी के मंदिर में जौ की हरियाली डाली गयी है, और देवी पाठ किया जा रहा है। इस अवसर पर गांव की महिलाओं द्वारा कीर्तन भजन कर बातावरण भक्तिमय बना है।नवरात्र का समापन 2 अक्टूबर को जौ की हरियाली को तोड़कर पूजा अर्चना हवन पूजन व प्रसादी वितरण के साथ होगा ।
पांचवें नवरात्रि के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने भी शरणा चाई गांव पहुंच कर मां गौरा अम्बा देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना के साथ मां सेआशीर्वाद लिया । ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से लादकर मां गौरा अम्बा देवी से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । अवसर , प्रधान केदार सिंह राणा आनन्द सिंह राणा, पंडित फरशुराम जोशी, प्रकाश जोशी ऋषि प्रकाश जोशी ,सुदामा सिंह राणा ,सूर सिंह राणा अजीत राणा ,मं मंदिर दल अध्यक्ष उषा देवी ,दीपा देवी किरन देवी ,रैजा देवी गीता देवी , सत्येन्द्र नेगी ,संतू नेगी , सन्तोष चौधरी, बीरेंद्र सिंह भण्डारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।