छात्र संगठन की मांग पूरी धरना समाप्त:

खबर शेयर करें:

छात्र संगठन की मांग पूरी धरना समाप्त:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:






चमोली
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नागनाथ पोखरी में 
 छात्रसंघ संगठन का आंदोलन  तब समाप्त हुआ जब चुनाव में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी उत्तम सिंह एवं सचिव पद के प्रत्याशी प्रियांकुश बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्रो ने  शुक्रवार  को छात्रसंघ चुनाव न लड़ने का निर्णय लेते हुएअपने-अपने नामांकन पत्र निरस्त करने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। 
. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने इन दोनों छात्रों के प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया हैं।अब चुनाव में केवल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा। मतदान कल-आज होगा। दोनो  उम्मीदवारों की उमीदवारी निरस्त होने पर छात्र संघ का धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है।

खबर शेयर करें: