छात्र संघ चुनाव में यूएनएसआई का दबदबा रहा: अध्यक्ष आकाश चमोला,उपाध्यक्ष
पंकज सिंह बने: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी में छात्र संघ चुनाव संपन्न: रीकाउटिंग के बाद अध्यक्ष पद पर आकाश चमोला (एनएसयूआई) निर्वाचित हुए है।उपाध्यक्ष पंकज सिंह व कोषाध्यक्ष रिचा नेगी (एनएसयूआई ) निर्वाचित हुए है,सचिव भूमिका एबीवीपी व सह सचिव स्नेहा यूएनएसआई निर्विरोध निर्वाचित हुई।विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर कोई नामांकन न होने से पद खाली है। पदाधिकारियों के निर्वाचित होने की घोषणा के बाद विजय प्रत्याशियों को प्राचार्य डा, रिटायर शर्मा व निर्वाचन अधिकारी डा, अनिल कुमार शर्मा ने शपथ दिलाई , शपथ लेने के बाद विजय प्रत्याशियों ने जुलूस प्रर्दशन कर जश्न मनाया।