बलूनी अस्पताल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बिशेषज्ञ डाक्टरो ने किया इलाज:

खबर शेयर करें:

बलूनी अस्पताल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बिशेषज्ञ डाक्टरो ने किया इलाज:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:











देहरादून:

 27 सितंबर शनिवार को "भारत सरकार के स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान" के अंतर्गत बलूनी हॉस्पिटल,  जोगीवाला , देहरादून द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , छिद्दरवाला , देहरादून में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया I जिसमें बलूनी हॉस्पिटल की तरफ से डॉ. उदय शंकर बलूनी ( पेट रोग विशेषज्ञ),  डॉ. संदीप कुमार टंडन  (जनरल फिजिशियन ), डॉ. प्रीति पांडे  (स्त्री रोग विशेषज्ञ),   एवं डॉ. साधना सेमवाल ने लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया  I  कैंप को आयोजित करवाने में बलूनी हॉस्पिटल के सीईओ द्रवेश नौटियाल एवं अन्य स्टाफ कृष्णा छेत्री , राकेश सुयाल , नर्सिंग स्टाफ- पूजा , सोनिका , गौरव गुसाई  एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों  ने  विशेष सहयोग प्रदान किया  I कैंप में  बी.पी., शुगर की जांच के साथ-साथ निशुल्क  दवाइयां का वितरण किया गया I  इस अवसर पर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उदय शंकर बलूनी ने लोगों को  भारत सरकार की स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के बारे में जानकारी दी I

खबर शेयर करें: