*सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओ ने शानदार नृत्य किया*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली-उत्तराखंड
सरकार के तीन साल बे -मिसाल के तहत विकास खंड के प्रांगण में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल पोखरी के छात्र-छात्राओ ने अध्यापिका मीना रावत नेतृत्व में शानदार लोक गीत व लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए शिविर में मौजूद लोगो का भरपूर मनोरंजन किया, और खूब तालियां बटोरी। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओ को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है, वहीं भविष्य में बड़ा मंच मिलता है। शिक्षा के क्षेत्र में सरस्वती शिशुमंदिर एवं विद्या मंदिर ने ही निजी रूप में अल्प संसाधनो में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल तक की अलख जगाई है, हालांकि आज कई निजी विद्यालय संचालित है। या यूं कहे कि पोखरी में निजी विद्यालय संचालन के प्रेणा के स्रोत सरस्वती शिशु मंदिर ही है।और हर कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए प्रतिभाग करते रहते है।

