विकास असवाल ने सीडीएस में किया सातवां रैंक हासिल:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल
पोखरी:
विकास खंड पोखरी अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिशंकर के ग्राम-गनियाला में साधारण परिवार के विकास असवाल ने सीडीएस में ऑलइंडिया में सातवां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर स्वजनो ग्राम वासियों,शिक्षको सहित विकास खंड के लोगो ने खुशी व्यक्त की है, साथ ही विकास की इस सफलता को हासिल करने पर बधाई व शुभकामनाएँ दी जा रही है। विकास की प्रारंभिक शिक्षा गांव की प्राथमिक विद्यालय गनियाला व इंटर की परीक्षा राइका नागनाथ से प्राप्त की है,ग्रेजुएशन गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर से किया है, साथ सीडीएस की तैयारी भी की गयी, और पहलीबार में ही सफलता हासिल की है। विकास के पिता महावीर असवाल बेरोजगार व माता उर्मिलादेवी ऑगनबाडी कार्यकर्ती है।विकास बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। राइका नागनाथ के प्रधानाचार्य ज्ञानीलाल सैलानी,व्यापार शिक्षक अनूप रावत, महेश किमोठी,माध्यमिक शिक्षक संगठन के व्लाक अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी,विधायक लखपत बुटोला, एडवोकेट श्रवण सती,अब्बल सिंह असवाल, देवेंद्र बर्त्वाल, जीतसिंह रौथाण, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा सहित तमाम लोगो ने कहा कि विकास असवाल ने सीडीएस में सफलता हासिल की है।

.jpg)