वार्षिकोत्सव में बिखेरी छात्र-छात्राओ सांस्कृतिक छटा*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
विकास खंड मुख्यालय पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल पोखरी के वार्षिकोत्सव में छात्रो ने बिखेरी रंगारंग सांस्कृतिक छटाएं। शुक्रवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ,नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल तथा ब्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम की शुरुआत छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत मन की वीणा से गुंजित सुस्वागतम सुस्वागतम की शानदार प्रस्तुति से की । मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र छात्राओं में सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की जिज्ञासा पैदा होती है। इस लिए छात्रो को पढ़ाई के सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, जिससे वे अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं का प्रर्दशन कर सके ।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी ।और कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के विद्यालय में किये गये पूरे वर्ष भर के क्रियाकलापों से अवगत होते हैं । व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने शिक्षकों द्वारा इस प्रकार के आयोजन विद्यालयों में किया जाना वेहतरीन है । इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से उनमें सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति जिज्ञासा और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती बढ़ती है।।इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने नंदा की राजजात हे नंदा ,मुखौटा नृत्य ,असमिया नृत्य और गीत लोक गीत ,लोक नृत्य , सामूहिक गान सहित तमाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया देकर वार्षिकोत्सव में रंग जमा दिया ।इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सती, राजकीय शिक्षक संगठन के ब्लांक अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी, प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लांक अध्यक्ष ताजबर राणा, प्रधानाध्यापक विक्रम भंडारी, देवेश्वरी गौड़, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका कुसुमलता गढ़िया, विछना रौथाड,उर्मिला नेगी ,भरत नेगी , शिवराजसिंह पंवार,टी पी सती,गिरीश सती, सिताबू लाल, अनुप रावत , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पन्त, सुनील किमोठी, चन्द्र प्रकाश नौटियाल, डॉ बृजेन्द्र कठैत, सभासद कुशुम कंडारी, रमेश चौधरी, कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष रवेन्द्र नेगी, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा , एडवोकेट श्रवन सती सहित तमाम अध्यापक अधयापिकाये और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे । फोटो सलंग्न
