विकास खंड पोखरी में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर:

खबर शेयर करें:

 विकास खंड पोखरी में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर:

पुष्कर  पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)

विकास खंड  पोखरी के कार्यालय  प्रांगण में सेवा सुशासन एवं सरकार के विकास के तीन साल को लेकर वुद्धबार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित शिविर में  सरकार की योजनाओ  से जनता को लाभान्वित किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने विभिन्न विभागो के  लगे स्टाल व  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने उत्तराखंड में धामी सरकार की तीन साल की विकास  कार्यो की उपलब्धि जनता तक पहुंचाने व उसका लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गयी।  उन्होने  उत्तराखंड  सरकार की जमकर तारीफ की ।




शिविर में समाज कल्याण 12, सीएचसी

 शिविर में 40 व आयुर्वेदिक  आली के शिविर में 27, पशुचिकित्सा श्रम विभाग के 15,बाल विकास 20,उद्यान 20, यूसीसी 04, राजस्व विभाग 04,  एवं स्वयं सहायता समूह सहित तमाम विभागो द्वारा प्रदर्शन करते हुए लोगो को लाभान्वित किया।शिविर  में स्वयं सहायता समूह   के स्टाल पर लगी विभिन्न सामग्रियों की भी बिक्री हुई। तथा शिविर में करीबन तीन सौ लोगो ने सिरकत की।  प्रत्येक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की जानकारियां मौजूद लोगो को दी है। 



शिविर को नोडल अधिकारी एसडीएम अबरार अहमद,  बआनंद राणा,वत्सला सती,व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेन्द्र राणा सहित कई लोगो ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कालेज पोखरी व उडामांडा, एबीएम इंटरमीडिएट कालेज पोखरी की छात्राओ ने लोक गीत व लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल, बीडीओ आरएस बिष्ट, ईओ बीना नेगी,ओम प्रकाश, ईई राजकुमार,  राधा रानी,संतोष चौधरी,फतेराम सती,बीरेंद्र भंडारी,ललित मिश्रा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन गंभीर सिंह असवाल ने किया।

खबर शेयर करें: