* एसडीएम ने किया,पालीटेक्निक व आईटीआई का औचक निरीक्षण*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
पोखरी: एसडीएम अबरार अहमद ने किया राजकीय पालीटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पोखरी का औचक निरीक्षण, दोनो संस्थानो में मचा हड़कंप, कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गयी। एसडीएम ने कहा राजकीय पालीटेक्निक व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पोखरी में कर्मचारी न रहने की शिकायतें आ रही थी, उन्होने औचक निरीक्षण किया तथा कई कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। गत दिवस देर शायं एसडीएम ने पालीटेक्निक व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान दोनो संस्थानो से कर्मचारी गायब मिले । एसडीएम ने कहा कि इन दोनो संस्थानो से कर्मचारियों के अधिकांश समय गायब रहने की शिकायते मिल रही थी। निरीक्षण में पालीटेक्निक में इक्कीस कर्मचारियों में आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चार कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होने कहा कि राजकीय पालीटेक्निक में तैनात प्रभारी प्रधानाचार्य नन्दन सिंह आल्मियां को गरुड़ पालीटेक्निक के साथ-साथ पोखरी का भी चार्ज दिया गया है। बताया कि निरीक्षण के दौरान पालीटेक्निक की छत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मिली तथा दोनो संस्थानो में भारी गंदगी मिली जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गयी है।

