*बद्रीनाथ के विधायक बुटोला ने सुनी,हापला क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याए*

खबर शेयर करें:

 *बद्रीनाथ के विधायक बुटोला ने सुनी,हापला क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याए*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

 



पोखरी(चमोली)

बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने पोखरी क्षेत्र के हापला घाटी के गांवो का भ्रमण कर सुनी जन समस्याएं। सोमवार को हापला,पाटी,जखमाला, श्रीगढ,मसोली व गुड़म आदि गांवो का भ्रमण किया, और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विधायक ने सभी समस्याओ का बरीयता के आधार पर  समाधान करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणो ने हापला-पाटी-जखमाला, व हापला-धोतीधार सड़क जो कि नौली से धोतीधार तक ग्रामीणों की सुविधा के साथ-साथ पर्यटन  व तीर्थाटन के की दृष्टि से महत्वपूर्ण  मांग का  जिक्र करते हुए कहा कि  कई सरकारे आयी और की सरकारे चली गयी परन्तु सड़क की मांग आज तक पूरी नही हुई। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सात ग्राम पंचायतो के बीच नाम का एक आयुर्वेदिक व एक ऐलोपैथिक अस्पताल तो है, दो कमरे पर संचालित  यह अस्पताल अस्पताल स्वयं अपनी गाथा बयां करता नजर आ रहा है।  आयुर्वेदिक अस्पताल का अता पता नही है।प्रधान मंत्री आवास और क्षेत्र में कई परिवारो के अकारण राशनकार्ड निरस्त करने, राशनकार्डो से यूनिट निरस्त करने के दो साल व्यतीत होने के बाद  भी राशनकार्ड तक नही बन पाये है। जिससे लोगो को सरकारी मुफ्त राशन नही मिल पा रही है। जिस पर विधायक ने कार्यवाही का भरोषा दिलाया। विधायक ने कहा कि जिस प्रकार पहाड़ के लोगो ने उत्तराखंड राज्य बनाने  में बड़चड़ कर भाग लिया और कई लोगो ने  अपने प्राणो की आहुति देकर राज्य बनाया था, यह सपना साकार होते नही दिख रहा है। इस अवसर ग्रामीणों के साथ-साथ एडवोकेट श्रवण सती, धीरेंद्र राणा,रवींद्र नेगी,देवेन्द्र नेगी,इन्द्रप्रकाश रडवाल, त्रिलोक सिंह, भजन सिंह, सज्जन सिंह, सत्येन्द्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: