अब नहीं बनेगे पच्चास साल से अधिक उम्र के लोगो के जन्म प्रमाण-पत्र: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के तहसील पोखरी में अब नही बनेगे पच्चास साल से अधिक उम्र वालो के जन्म प्रमाण पत्र, यह जानकारी देते हुए तहसील प्रशासन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब पच्चास साल से अधिक उम्र वाले किसी भी महिला व पुरुष का जन्म प्रमाण-पत्र नही बनेगा। दरअसल पच्चास साल बाद के उन लोगो में वे महिलाएं या पुरुष है, जिनके स्वयं अपने या पत्नियों का नाम सैन्य अभिलेखो में दर्ज नाम के अनुसार आधार कार्ड व पेन में ऑग्ल भाषा में एक जैसा नाम या उसकी स्पेलिंग व एक जन्म तिथि होनी चाहिए, यह आवश्यकता तबसे पड़ने लगी जब से सारा डाकुमेंट ऑन लाइन होने लगे। पुरानी महिलाएं व पुरुष पड़े लिखे न होने से उनके पास शिक्षा का कोई प्रमाण-पत्र न होने से उनका स्थाई निवास प्रमाण पत्र बिना जन्म प्रमाण-पत्र के नही बन पायेगा ,और बिना स्थाई निवास प्रमाण-पत्र के आधार कार्ड में संसोधन नही हो सकेगा। ऐसा ही एक मामला पोखरी तहसील के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सिमलासू के ग्राम सेरा की सीता देवी पुत्री रत्न सिंह का ससुराल रुद्रप्रयाग जिले के (कोठगी)भटवाड़ी में है। उसने जनपद चमोली अपने मायके ग्राम सेरा से जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन तीन महीने पूर्व किया है। और सीता देवी की जन्म की पुष्टि उससे अधिक उम्र के लोगो ने अपने आधार कार्ड लगाकर होने की पुष्टि की है। जिसमें संबंधित अधिकारियो व कर्मचारियों की रिपोर्ट जब तहसील में आयी और एसडीएम की संस्तुति के बाद विकास खंड द्वारा ऑन लाइन प्रमाण पत्र दिया जाना था। परन्तु एसडीएम राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देश है।कि अब पच्चास साल से अधिक उम्र के लोगो के जन्म प्रमाणपत्र नही बनेगे।