सामाजिक व धार्मिक कार्यो में शराब परोसने वालो की खैर नही: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल: पोखरी(चमोली) सामाजिक व धार्मिक कार्यो में अब शराब परोसने वालो की खैर नहीं है, महिलाओ की एकता व जागरुकता सफल रही तो समाज में अवश्य ही नया वातावरण बनेगा। जो कि महिलाओ के संघर्ष की मिसाल कायम होगी। विकास खंड पोखरी के ग्राम पंचायत सिमखोली में महिला मंगल दल ने अपनी बैठक में निर्णय लेकर प्रस्ताव बनाया है, कि जो भी व्यक्ति सादी- विवाह, मुंडन, चूड़ाकर्म, पृति कार्य व देव कार्यो सहित जो सामाजिक और धार्मिक कार्य होते है, इसमें शराब परोसने की कोशिश करेगा या शराब को महत्व देगा, उससे 21, 000 इक्कीस हजार रुपये का अर्थ दंड लिया जायेगा तथा उसका महिला मंगल दल सामाजिक बहिष्कार करेगी। महिला मंगल दल की अध्यक्ष संगीता देवी ने बैठक प्रस्ताव का हवाला देते हुए बताया का जो व्यक्ति किसी सार्वजनिक या किसी अन्य कार्य में शराब पीकर हुडदंग करेगा उसपर 1,100 एक हजार एक सौ रुपये , तथा पूर्व सैनिक एवं सैनिक यदि किसी को शराब पिलायेगा, उस पर 2,100 दो हजार एक सौ का अर्थ दंड लिया जायेगा।

खबर शेयर करें:

सामाजिक व धार्मिक कार्यो में शराब परोसने वालो की खैर नही:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:










पोखरी(चमोली) 

सामाजिक व धार्मिक कार्यो में अब शराब परोसने वालो की खैर  नहीं है, महिलाओ की एकता व जागरुकता सफल रही तो समाज में अवश्य ही नया वातावरण बनेगा। जो कि महिलाओ के संघर्ष की मिसाल कायम होगी। विकास खंड पोखरी के ग्राम पंचायत सिमखोली में महिला मंगल दल ने अपनी बैठक में निर्णय लेकर प्रस्ताव बनाया है, कि जो भी व्यक्ति सादी- विवाह, मुंडन, चूड़ाकर्म, 

पृति कार्य व देव कार्यो  सहित जो सामाजिक और धार्मिक कार्य होते है, इसमें शराब परोसने की कोशिश करेगा  या शराब को महत्व देगा, उससे 21, 000 इक्कीस हजार रुपये का अर्थ दंड लिया जायेगा तथा उसका  महिला मंगल दल सामाजिक बहिष्कार करेगी। महिला मंगल दल की अध्यक्ष संगीता देवी ने बैठक प्रस्ताव का हवाला देते हुए बताया का जो व्यक्ति किसी सार्वजनिक या किसी अन्य कार्य में शराब पीकर हुडदंग करेगा उसपर 1,100 एक हजार एक सौ रुपये , तथा पूर्व सैनिक एवं सैनिक यदि किसी को शराब पिलायेगा, उस पर 2,100 दो हजार एक सौ का अर्थ दंड लिया जायेगा।

खबर शेयर करें: