नागपुर, नागनाथ गढ़ी,मां राजराजेश्वरी मंदिर में देवी की मूर्ति स्थापित होगी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
यहां नागपुर, नागनाथ गढ़ी मंदिर में ग्राम देवर व देवस्थान के ग्रामीणों द्वारा 19मार्च से 27मार्च तक बासंतीय चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां राजराजेश्वरी की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही जौ बो कर नौ दिनो के तक नवरात्रि पूजा का भव्य व दिव्य कार्यक्रम किया जायेगा। जिसके लिए समिति गठित की गयी है।समति के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया गया कि पुष्कर पर्वत पर नागनाथ स्वामी मंदिर के ठीक ऊपर गढ़ी में मां राजराजेश्वरी बिराजमान है, उन्होंने बताया कि यह मां राजराजेश्वरी देवी गढ़ी के अस्तित्व में आने के समय से ही है। और कुछ समय तक राजाओ के आवासीय खंडर के कोने में स्थापित थी, यह क्षेत्र वन विभाग के अधिनस्थ होने के फलस्वरूप कुछ समय पहले वन विभाग रेंज कार्यालय नागनाथ के कर्मचारियों ने अपने निजी सहयोग से एक छोटा मंदिर बनाया गया है। कहा कि यहां पूजा का अधिकार पूर्व से ही नौठा के सती परिवारो को दिया गया है, आज भी उन्हीं के बंशज यहां पर सालभर में दो बार बासंती चैत्र नवरात्रि एवं अश्विनी रात्रि के अवसर पर जौ की हरियाली डालकर पूजा अर्चना करते है। अध्यक्ष ने कहा कि इसबार ग्राम देवर व देवस्थान के ग्रामीणों की देवी के प्रति भावनाएं बनी है, और इसबार मंदिर में मां राजराजेश्वरी की नई मूर्ति की स्थापना की जा रही है, और नव रात्रि कार्यक्रम को दिव्य व भव्य रूप से आयोजित किया जायगा। समति के कोषाध्यक्ष सेवा निवृत्त प्रवक्ता त्रिलोचन प्रसाद सती ने बताया कि नागपुर, नागनाथ गढ़ी मां राजराजेश्वरी किसी व्यक्ति विशेष की नही बल्कि नागपुर क्षेत्र के सभी लोगो की है। उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सती ने कहा कि नव रात्रि कार्यक्रम के लिए गढ़ी में साफ सफाई कर आयोजन के लिए पानी की पाइप लाइन बिछा दी गयी है। सचिव शशि सिंह नेगी ने कहा कि टैंट साइमाना एवं रात्रि जागरण एवं विश्राम की व्यवस्था तैयार की जा रही है। उन्होंने सभी देवी भक्तो से कार्यक्रम के अवसर पर ग्रामीण उपस्थित के सहयोग का अनुरोध किया है।

.jpg)