शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ:

खबर शेयर करें:

 पोखरी में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित:



शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:










पोखरी(चमोली)

 विकासखंड सभागार में शुक्रवार को , सुशासन एवं समर्पण सप्ताह' के अंतर्गत बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री प्रेम सिंह राणा ने जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा की उपस्थिति में किया।

शिविर के दौरान मन्दोदरी पंत और महेश्वरी देवी ने पोखरी–नखोलियाणा मोटर मार्ग की कटिंग के दौरान उनके खेतों में डाले गए मलवा का मामला उठाते हुए बताया कि उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा ने कहा कि सरकार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की कम उपस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त प्रचार-प्रसार न होने के कारण भी लोग इन शिविरों का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जिसमें केवल 54 लोग ही शिविर का लाभ उठा पाए हैं।

शिविर में कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन, समाज कल्याण, चिकित्सा एवं खाद्य विभाग, श्रम विभाग, विधुत विभाग,सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री प्रेम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में आमजन द्वारा जो समस्याएं उठाई है उन समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करें।

  इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अल्केश नौडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बुडोला, खंड विकास अधिकारी शिवसिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, खंड कृषि अधिकारी राकेश चौमुवाल, दिनेश रडुवाल, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post