जौरासी-भेरिया में आवासीय मकान क्षतिग्रस्त: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल
पोखरी(चमोली) तहसील पोखरी के ग्राम-जौरासी के उप ग्राम भेरिया मे अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति का पुराना आवासीय मकान बल्लियां टूटने से पठाल वाली छत टूट गयी जिसके कारण घर में रखी सामाग्री बर्बाद हो गयी।
शुक्र रहा कि मामला दिन का होने व परिवार के सदस्यो का घर के बाहर रहने के कारण जनहानि होने से बच गयी। मामले की सूचना राजस्व प्रशासन को दी गयी, सूचना पर तत्काल राजस्व उपनिरीक्षक सूरज थपलियाल मौके पर गये, उन्होने कहा कि भेरिया में कुन्दीलाल का पुराना मकान बल्लियां टूटने से पठाल वाली छत टूटी है, उस समय परिवार के कोई सदस्य घर के अंदर मौजूद नही थे।
प्रभावित परिवार को पास में एक व्यक्ति की मकान पर सिफ्ट किया गया है।जिसका मौका कर रिपोर्ट तैयार कर तकनीकी जांच के लिए लिखा गया है,तथा फिलहाल प्रभावित को अहेतुक राशि दी जा रही है।