चोपड़ा-नखोलियाना-पोखरी सड़क निर्माण का रास्ता हुआ साफ: पोखरी(चमोली) विकास खंड मुख्यालय पोखरी को जोड़ने वाली चोपड़ा-नखोलियाना -पोखरी सड़क वर्षो से निर्माण न होने से लटकी पड़ी थी। अब अग्रिम निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसबात का निर्णय सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में तथा एमडीएम अखिलेश नौडियाल की अध्यक्षता में वन विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं संबधित ग्राम वासियों की बैठक तहसील सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि वन विभाग दो दिन के अंदर कार्यवाही कर डीएफओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। और भंडारी ने कहा कि इसकी पहल वे स्वयं करेंगे। बताते चले कि चौपड़ा-नखोलियाना- पोखरी दस किमी0सड़क तेरह साल से आला-अधूरा निर्माण के बाद आज तक ठप पड़ा है, जबकि सड़क की विधिवत स्वीकृति मिल चुकी थी, और वन विभाग अपने ही पत्र पर उलझकर रह गया। बताया गया कि साढे चार किमी0 का निर्माण हो चुका है, शेष साढे पांच किमी0 का निर्माण शेष होना है, अब आगे के निर्माण का रास्ता आज की बैठक में साफ हो गया है। बैठक में तहसीलदार राजकिशोर ध्यानी,वन क्षेत्र अधिकारी कपिल गुसांई, फॉरेस्ट आंनद सिंह रावत, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जोत सिंह रावत, ग्रामीण राघवानंद डंगवाल, महिधर पंत, राजेन्द्र नखोलिया,राजपाल सिंह कोठियाल, संतोष चौधरी,चन्द्र सिंह चौधरी,माहेश्वरी चौधरी,भुवनेश्वरी देवी,पार्वती देवी सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद थे।

खबर शेयर करें:

चोपड़ा-नखोलियाना-पोखरी सड़क निर्माण का मामला  हुआ बैठक में हुआ साफ:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी(चमोली)
विकास खंड मुख्यालय पोखरी को जोड़ने वाली चोपड़ा-नखोलियाना -पोखरी सड़क  वर्षो से निर्माण न होने से  लटकी पड़ी थी। अब अग्रिम  निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
   इसबात का निर्णय सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में तथा एमडीएम अखिलेश नौडियाल  की अध्यक्षता में वन विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं संबधित ग्राम वासियों की बैठक तहसील सभागार में   आयोजित की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि वन विभाग दो दिन के अंदर कार्यवाही कर डीएफओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। और भंडारी ने कहा कि इसकी पहल वे  स्वयं  करेंगे।
      बताते चले कि चौपड़ा-नखोलियाना- पोखरी दस किमी0सड़क  तेरह साल से  आला-अधूरा निर्माण के बाद आज तक ठप पड़ा है, जबकि सड़क की विधिवत स्वीकृति मिल चुकी थी, और वन विभाग अपने ही पत्र पर उलझकर  रह गया। बताया गया कि साढे चार किमी0 का निर्माण हो चुका है, शेष साढे पांच किमी0 का निर्माण शेष होना है, अब आगे के निर्माण का रास्ता आज की बैठक में साफ हो गया है।
     बैठक में तहसीलदार राजकिशोर ध्यानी,वन क्षेत्र अधिकारी कपिल गुसांई, फॉरेस्ट आंनद सिंह रावत, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जोत सिंह रावत, ग्रामीण राघवानंद डंगवाल, महिधर पंत, राजेन्द्र नखोलिया,राजपाल सिंह कोठियाल, संतोष चौधरी,चन्द्र सिंह चौधरी,माहेश्वरी चौधरी,भुवनेश्वरी देवी,पार्वती देवी सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद थे।

खबर शेयर करें: