विधायक प्रतिनिधि राणा ने सड़को पर आये मलवे को तत्काल हटवाने के लिए लोनिव के इंजिनियर से किया संपर्क:

खबर शेयर करें:

विधायक प्रतिनिधि राणा ने  सड़को पर आये मलवे को तत्काल हटवाने के लिए लोनिव के इंजिनियर से किया संपर्क:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल :








पोखरी(चमोली) बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के पोखरी प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा अपने अन्य साथियो के साथ  लगातार हो रही बारिश  के चलते पोखरी क्षेत्र की सड़को पर आये मलवे/स्लिप आदि को तत्काल हटावाकर यातायात को सुव्यवस्थित संचालन की व्यव्स्था बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग पोखरी के सहायक अभियंता जोतसिह रावत से मिले । उन्होंने  कहा कि लगातार रात्रि को भारी बारिश के कारण तमाम सड़को पर जगह-जगह मलवा भरने से यातायात में भारी परेशानी होती है, और विभाग का जेसीबी की फोन करने के बाद भी समय पर प्रभावित स्थल  पर नहीं पहुंच पाता है, यह लोनिवि के इंजिनियरो की लापरवाही को दर्शाता है। गत दिवस पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क के पागल गधेरे व उसके आगे-पीछे रात की बारिश का की स्थानो पर मलवा आने से यातायात दो घंटे तक बाधित रहा। उन्होने कहा कि मानसून के दौरान विभागीय मशीनरी को अलर्ट रहने की आवश्यकता है, इसी प्रकार भूस्खलन वाले चिह्नित स्थानो पर भी व्यवस्था बनायी जाय। ताकि यातायात में असुबिधाओ  का सामना न करना पड़े। सहायक अभियंता ने उन्हे आश्वासन दिया कि सड़को की व्यवस्था के लिए विभागीय मशीनरी को सतर्क रखने के निर्देश दिए जायेगे।

खबर शेयर करें: